spot_img

T20 World Cup में फिर होगा IND vs PAK मैच! आहट से धड़कने तेज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अब T20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर उसी महामुकाबले की आहट सुनाई दे रही है, जिसे देखने के लिये हर गली-मोहल्ला, हर चाय दुकान और हर दिल बेकरार है। सुपर-8 में पाकिस्तान को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमों से भिड़ना है। हर मैच यहां फाइनल जैसा होगा। जरा सी चूक से सेमीफाइनल का सपना चकनाचूर हो सकता है। अगर पाक टीम टॉप-2 में जगह बनाती है, तभी भारत से दोबारा भिड़ंत की उम्मीद जिंदा रहेगी। दूसरी ओर टीम इंडिया साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे के साथ अपने ग्रुप में मजबूती से खड़ी है। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम के लिये सेमीफाइनल का रास्ता साफ नजर आ रहा है। ईडन गार्डन्स से लेकर अहमदाबाद तक, हर मैच अब उत्सव बनने वाला है। अगर भारत अपने ग्रुप में टॉप और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर रहा तो सेमीफाइनल में सीधी टक्कर होगी। वहीं, अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीत गईं तो फाइनल में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट युद्ध तय है। पिछले 9 टी20 मुकाबलों में भारत ने 8 बार पाकिस्तान को हराया है।

यहां याद दिला दें कि हालिया मुकाबले में कोलंबो में भारतीय बल्लों की चमक से जगमगा उठी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुये टीम इंडिया ने 175 रन का दमदार स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन की 77 रन की पारी ने जैसे मैदान पर आग सी लगा दी। जवाब में पाकिस्तान 18 ओवर में महज 114 रन पर सिमट गया और 61 रन की करारी शिकस्त ने अंतर साफ कर दिया। हार्दिक, बुमराह, अक्षर और वरुण की गेंदों ने ऐसा जादू चलाया कि पाक बल्लेबाज़ों का भरोसा ही टूट गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...