spot_img

गोद में पत्नी की लाश रखकर ट्रेन से सफर करता रहा पति, नहीं लगी भनक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: ट्रेन में सफर के दौरान एक व्यक्ति अपनी पत्नी को इलाज के लिए लुधियाना ले गया था। वापसी में ट्रेन के अंदर ही पत्नी की हालत खराब हो गई। कुछ देर बाद ट्रेन में उसकी मौत हो गई। पति ने पत्नी के मुंह पर दुपट्टा डालकर ट्रेन के अंदर मौजूद यात्रियों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। उसे डर था कि कहीं उसे गंतव्य से पहले ही न उतार दिया जाए।

मामला बिहार के औरंगाबाद जिले का है। यहां का रहने वाला नवीन अपनी पत्नी उर्मिला को इलाज के लिए लुधियाना ले गया था। इसके बाद वह लुधियाना से वापस बिहार के लिए ट्रेन में बैठ गया। जानकारी के अनुसार ट्रेन चलने के कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। कहीं उसे ट्रेन से नीचे न उतार दिया जाए इस वजह से पति ने बीवी की मौत की खबर की भनक तक नहीं लगने दी। युवक पत्नी का शव गोद में लेकर 500 किलोमीटर का सफर कर चुका था। इसी दौरान कुछ यात्रियों को शक हुआ। किसी ने जीआरपी को इसकी सूचना दी। ट्रेन शाहजहांपुर पहुंचने पर युवक और उसकी पत्नी के शव को उतार लिया गया।

बच्चों को ट्यूशन देकर पत्नी बटाती हाथ 

नवीन ने बताया कि उसकी शादी अरवल जिले की रहने वाली उर्मिला के साथ हुई थी। नवीन एक फैक्ट्री में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी बच्चों को ट्यूशन देकर उनका हाथ बंटाती है। नवीन ने बताया कि उसकी पत्नी हृदय रोग से पीड़ित थी, जिसके इलाज के लिए वह लुधियाना लेकर गया था। शुक्रवार की रात जब वह ट्रेन से लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी बीवी की तबियत खराब हो गई और दम तोड़ दिया। यात्रियों की शिकायत के बाद ट्रेन स्टाफ और शाहजहांपुर जीआरपी को इसकी सूचना दी गई। शाहजहांपुर जब ट्रेन पहुंची तो यहां पहले से प्लेटफार्म पर रेलवे पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने युवक और उसकी पत्नी के शव को नीचे उतारा। महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें :राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…

इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत

इसे भी पढ़ें : गोबर उठाने को लेकर हुआ पति से झगड़ा, फिर डेढ़ साल के मासूम के साथ जो किया… देखें

इसे भी पढ़ें : पुलिस बन घर में घुसे, जवान बेटी का कर डाला यह हाल, देखें…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...