Ranchi : झारखंड की सियासी फिजा एक बार फिर गरमाने को तैयार है। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आगामी 18 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 17 कार्यदिवस होंगे, जहां सरकार और विपक्ष आमने-सामने होंगे, सवाल उठेंगे और जवाब तलाशे जायेंगे। सत्र के पहले दिन 18 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद शोक प्रकाश के पश्चात सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जायेगी। यदि कोई अध्यादेश हुआ, तो उसकी प्रमाणीकृत प्रति सभा पटल पर रखी जायेगी।
तृतीय अनुपूरक बजट होगा पेश
- 19 फरवरी: राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद-विवाद
- 20 फरवरी: वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश
- अभिभाषण पर वाद-विवाद के बाद सरकार का उत्तर और मतदान
- 21–22 फरवरी: अवकाश
- 23 फरवरी: अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद, मतदान और पारण
24 फरवरी—बजट डे
सत्र का सबसे अहम दिन होगा 24 फरवरी, जब वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे। इससे पहले प्रश्नकाल की कार्यवाही होगी।
- 25 फरवरी: बजट पर सामान्य वाद-विवाद, सरकार का उत्तर
- 26 फरवरी: आय-व्यय की अनुदान मांगों पर वाद-विवाद
- 27 फरवरी: अनुदान मांगों पर वाद-विवाद के बाद सरकार का उत्तर
- 28 फरवरी से 8 मार्च: होली अवकाश
मार्च में फिर चलेगी बहस
- 9 से 13 मार्च: प्रश्नकाल के बाद बजट की अनुदान मांगों पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान
- 14–15 मार्च: अवकाश
- 16–17 मार्च: अनुदान मांगों पर अंतिम बहस और मतदान
18–19 मार्च को समापन की ओर
- 18 मार्च: राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य निपटाये जायेंगे
- 19 मार्च: प्रश्नकाल के बाद गैर-सरकारी संकल्पों पर सरकार का जवाब और इसके साथ बजट सत्र का समापन








