Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण में हल्की सी बारिश ने ही सड़कों की हकीकत खोलकर रख दी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन आने वाले नेशनल हाईवे पर जगह-जगह भारी जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हल्की बारिश के बाद ही कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया। सड़कें अब तालाब जैसी दिख रही हैं, वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण गड्ढे नजर नहीं आते है, जिसके चलते वाहन फिसलने का खतरा बढ़ गया है। राहगीर और स्थानीय लोग डर और परेशानी के बीच सफर कर रहे हैं। मानसून की दस्तक से पहले ही इस हाल ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को यह डर सताने लगा है कि भारी बारिश में हालात और बिगड़ेंगे। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, लोगों का कहना है कि इसे तुरंत मरम्मत और ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त किया जाये।
इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…














