Chouparan(Krishna Paswan) : कड़ाके की ठंड मानवता की गर्माहट लेकर सामने आये पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव ने गोविंदपुर पंचायत में असहाय, गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर जो मुस्कान खिली, वह इस बात की गवाही दे रही थी कि सेवा का सुख सबसे बड़ा सुख होता है। मौके पर अशोक यादव ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिये, ताकि कोई भी ठंड के कारण परेशान न हो।




