spot_img

देशवासियों का टूटा दिल, सीमा हैदर की पुकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : पहलगाम की बायसरन घाटी में दहशतगर्दों की गोलियों से लहू की नदियां बहने के बाद एक और करुण पुकार उठी है, सीमा हैदर ने PM नरेंद्र मोदी और यूपी के CM योगी आदित्यनाथ से करुणा की भीख मांगी। सीमा बोली मैं पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू हूं, मुझे यहीं रहने दीजिये।” सीमा ने वीडियो संदेश में कहा कि उसने सचिन मीणा से विवाह कर सनातन धर्म अपना लिया है। चार बच्चों संग वह अब ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में अपना घर बसा चुकी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आंधी की तरह फैल रहा है। इधर, पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने ने सार्क वीजा छूट नीति से पाकिस्तान को बाहर कर दिया है। पाक नागरिकों को एक सप्ताह में देश छोड़ने का आदेश जारी किया गया है। इसी आदेश की आंच सीमा हैदर तक भी पहुंच गई है, मगर उसकी अर्जी है कि “मेरी दुनिया अब यहीं है, मेरा दिल अब हिंदुस्तानी है।” वहीं, सीमा के वकील एपी सिंह का दावा है कि सीमा अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं रही। नेपाल में सचिन से शादी कर भारतीय संस्कृति में रच-बस चुकी है। बेटी भारती मीणा के जन्म के बाद उसकी नागरिकता भारतीय पति से जुड़ गई है। सारी कानूनी औपचारिकतायें पूरी की जा चुकी हैं। सीमा हैदर ऑनलाइन गेम पब्जी के जरिये ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से जुड़ीं और दोनों के बीच प्यार हो गया। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गईं। अब वह सचिन के साथ नोएडा में रह रही हैं और हाल ही में दोनों को एक बच्चा भी हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...