spot_img
spot_img
spot_img

जमीन पर गिरा दिल, पर धड़कता रहा… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : खुदा का शुक्र है कि बड़ी ताबाही होने के बाद भी वह दिल धड़कता रहा। जिसने भी देखा-सुना, वो अंदर से बेहद डर गया। सबकी जुबां पर सहसा यहीं बोल थे कहीं वह हार्ट खराब तो नहीं हो गया। तसल्ली तब हुई जब डॉक्टरों ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं, हार्ट अब भी पूरी तरह से सही-सलामत है। प्रत्यारोपण की प्रक्रिया जरूर होगी। दरअसल हुआ यूं कि एक एयर एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए ऑर्गन लेकर अमेरिका के अस्पताल में जा रहा था। अमेरिका के लॉस एंजेलिस अस्पताल के छत के किनारे से टकराया और क्रैश हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के दौरान हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल तीन यात्री सवार थे। हादसे में तीनों को चोटिल हो गये।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। हाइड्रोलिक की मदद से क्रैश हुए हेलीकॉप्टर को हटाया गया। इसके बाद उसमें रखे ह्यूमन ऑर्गन को निकालने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन निकालने से पहले ही  ऑर्गन जमीन पर गिर गया। जिसे देख लोग घबरा गए। डर था कहीं गिरने के बाद हार्ट खराब ना हो जाए। अगर ऐसा होता तो ट्रांसप्लांट करना मुश्किल हो सकता था।

फिर एक फायर फाइटर ने काफी सावधानी से जमीन पर गिरे ऑर्गन को उठाया। ऑर्गन को तुरंत अस्पताल के अंदर ले जाया गया। फिलहाल हॉर्ट डॉक्टरों की निगरानी में है। इसे मरीज में अब ट्रांसप्लांट किया जाएगा। अस्पताल की ओर से ट्वीट कर ऑर्गन के सही सलामत होने की जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचे अमित शाह

इसे भी पढ़ें :झारखंड DGP के दावेदार 3-A, पहले पायदान पर कौन… जानें

इसे भी पढ़ें :JAC की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरा Schedule

इसे भी पढ़ें :चुनौतियों से निपटने में आपका प्रशिक्षण, बुद्धि और विवेक काम आएगा : CM हेमंत

इसे भी पढ़ें :‘सरदार खान’ का फिर हैक हुआ Twitter अकाउंट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...