Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी में बने कृषि मार्केट कॉम्प्लेक्स को स्थानीय बेरोजगारों को कम कीमत पर देने और संचालन की जिम्मेदारी पंचायत को सौंपने के मसले पर कल यानी मंगलवार को विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का फैसला लिया गया। ग्राम प्रधान दीनदयाल लोहार मुंडा की अध्यक्षता में पंचायत सचिवालय में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें जिला परिषद फंड से निर्मित मार्केट के आवंटन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर आपत्ति जताई गई कि दुकानें देने के लिये जो शर्तें तय की गई हैं, वे ग्रामीण क्षेत्र के अनुरूप नहीं हैं। बैठक में कई प्रस्ताव रखे गये, जैसे..दुकान का किराया 1 हजार रुपये प्रति माह और 5 हजार पगड़ी रखी जाये। हॉल का किराया 5 हजार रुपये प्रति माह और 10 हजार पगड़ी तय हो। आवंटन पंचायत की देखरेख में हो और रखरखाव की जिम्मेदारी पंचायत को मिले। पंचायत प्रतिनिधियों ने यह भी तर्क दिया कि जिला परिषद का ही एक अंग पंचायत है, इसलिये इसका संचालन पंचायत को मिलना चाहिये। सुनें क्या बोले मुखिया दीपक बड़ाईक, उप मुखिया संतोष गुप्ता एवं अन्य…












