spot_img

तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : बिगहा बाजार स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गये, जिनमें एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं। खबर है कि एक बाइक पर सवार दो छात्र 11वीं की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। उनकी बाइक तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान चौपारण की ओर से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर एक महिला और एक पुरुष सवार थे, से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग सड़क पर गिर पड़े और अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मंदिर में पूजा करने आये स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालने लगे। इसी बीच एक स्थानीय स्कॉर्पियो चालक ने मानवता का परिचय देते हुये अपनी गाड़ी रोकी और सभी घायलों को तुरंत चौपारण सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों को भी चोट लगी है, हालांकि फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिये लोगों की भीड़ जुट गई और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

इसे भी पढ़ें : किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…

इसे भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…

इसे भी पढ़ें : सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…

spot_img

Related articles:

TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

Ranchi : रांची और लातेहार के बीच दहशत का...

किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…

Bihar : बिहार में किसानों के लिये बनी सबसे...

भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

Kohramlive : विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद...

थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में गुजरे 6 महीने...

सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के समाहरणालय सभागार में सोमवार...