spot_img

“लाइक” का लालच और लोडेड ‘रील-राउडी’, चला गया अंदर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : सोनू और सूरज दो दोस्त, दो सपने और एक ही सनक “फॉलोअर्स चाहिये, चाहे कानून की लकीर पार करनी पड़े!” इंस्टा-रील्स की चमक में इन युवाओं ने दोस्त से हथियार लिया। पिस्तौल निकाली और कैमरा ऑन किया और फिर अपलोड कर दिया ‘गैंगस्टर-स्टाइल वीडियो’। सोचा था वायरल हो जायेंगे, पर वायरल नहीं, वारंट जारी हुआ। पलामू के नौडीहा बाजार के थानेदार अमित कुमार द्विवेदी को खबर मिली, “कुछ नौजवान हथियार लेकर सोशल मीडिया पर खेल रहे हैं ‘गैंगस्टर-गैंगस्टर’…”बस फिर क्या था? छापेमारी हुई, सोनू और सूरज गिरफ्तार कर लिये गये। इस तरह उनके सपनों का इंस्टा-इम्पायर ढह गया। उसके पास से एक देशी पिस्तौल मिला। सोनू कुमार करकट्टा मंगरडीह गांव में रहता है, वहीं सूरज कुमार श्रीपालपुर का रहनेवाला है। पूछताछ में जो निकला, वो डिजिटल दौर की त्रासदी है, “हम सिर्फ इंस्टाग्राम पर फेमस होना चाहते थे, लोगों को दिखाना चाहते थे कि हम भी कुछ हैं।” हथियार मांगना, दिखाना और अपलोड करना, उन्हें लगा ये सिर्फ ‘कंटेंट’ है, पर कानून के लिये ये अपराध था। पलामू पुलिस ने चेतावनी दी है कि “सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के लिये हथियार चमकाना अब भारी पड़ेगा, पुलिस हर ऐसे ‘रील-राउडी’ को पहचान रही हैं।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...