Hazaribagh(Bishnugarh) : हजारीबाग के बिष्णुगढ़ प्रखंड के नरकी में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पूर्वी जिला परिषद सरजू पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं फीता काट कर कलश यात्रा एवं पूजा का शुभारंभ किया। नरकी मोड़ से कोनार नदी तक निकाली गई कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया। पूजा मंडप में यात्रा समाप्त हुई। यात्रा में महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने उत्साह से भाग लिया और मां दुर्गे के जयकारे लगाए।
कुंवारियों ने उठाए कलश
दुर्गा पूजा पूर्ण विधि-विधान से आचार्य राम लखन पाण्डेय और ओम प्रकाश पाण्डेय द्वारा की जा रही है। कलश यात्रा के लिए नौ कुंवारियों ने कलश उठाए। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विशेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद बरनवाल,सचिव नारायण महतो,उपाध्यक्ष होपन हेंब्रोम,उपसचिव बबलू रविदास,पंचायत के मुखिया प्रभु गंझू,उपमुखिया शंभू चरण महतो उपस्थित थे। पंचायत समिति के अंतू रविदास,दुर्गा पूजा समिति के सदस्य शिक्षक राजेंद्र शर्मा, शिक्षक जीवधन प्रसाद महतो, शिक्षक डिलेश्वर कुमार,चौकीदार दिनेश महतो,पिंटू महतो,सरजू महतो,दिनेश तुरी, मनोज सिंह,चुरामन महतो, नरेश महतो,समाजसेवी सुरेन्द्र गंझू,बीरेंद्र बरनवाल ,लक्ष्मण ठाकुर,समाजसेवी मुस्तकीम अंसारी,रजाक अंसारी,महमूद अंसारी,मुश्ताक अंसारी तथा अनेक महिला-पुरुषों ने कलश यात्रा में भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : 18 छात्रों को इनरविल स्कूल ले जा रही बस पलटी, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : टक्कर ऐसी कि चली गई 10 लोगों की जान, 35 की हालत खराब
इसे भी पढ़ें : 500 रुपये के नोट में RBI कर सकता है बदलाव!, तुरंत बैंक जाकर करें ये काम…
इसे भी पढ़ें : CISF में 12वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, 92000 होगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : मासूम ने सांप को पहले किया KISS, फिर देखें क्या हुआ\
इसे भी पढ़ें :PNB दे रहा पूरे 50,000 रुपये! सीधे खाते में आएगा पैसा
इसे भी पढ़ें :SBI ने दी बड़ी खुशखबरी, मार्च तक मिलेगी बैंक की यह सुविधा
इसे भी पढ़ें :इस दिग्गज IT कंपनी ने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, लगाया ये आरोप
इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें
इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…
इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…
इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…






