spot_img
spot_img

राज्यपाल ने झंडा फहराया, महापुरुषों के त्याग और बलिदान को किया याद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 76वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने महापुरुषों के बलिदान और त्याग को याद किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए अपने राष्ट्र और अपनी संप्रभुता का गौरवगान करने का दिन है। हमारे महापुरुषों ने अपने त्याग और बलिदान से हमें आजादी दिलाई और इस गौरवशाली गणतंत्र का निर्माण किया।

राज्यपाल ने राज्य में हुए विकास के कई काम और जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा से सुशासन और न्याय के साथ राज्य के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और इसे बनाये रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य के विभिन्न नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में योजनापूर्ण तरीके से नक्सली अभियानों में वर्ष 2024 में 248 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई, 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 09 नक्सली मुठभेड़ में मार गिराये गये। राज्यपाल ने कहा कि राज्य मे संगठित अपराध के कुल 154 संगठित गिरोह के अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 4 अलकायदा के आतंकवादी हैं, साइबर अपराध नियंत्रण के तहत 898 लोगों की गिरफ्तारी हुई।

किसानों के कर्ज हुए माफ

राज्यपाल ने कहा कि राज्य की सरकार अन्नदाता किसानों के बेहतर जीवन को लेकर कृत संकल्पित है। इस वित्तीय वर्ष में 1.82 लाख लाभुक किसानों का 403 करोड़ का ऋण माफ किया गया।  राज्य में बिरसा फसल विस्तार योजना और मिलेट मिशन से कृषि को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष के सभी पात्र महिलाओं को हर महीने मिल रहा 2500 रुपये DBT करने का भी जिक्र किया। राज्य की खेल प्रतिभाओं और खिलाड़ी कल्याण कोष के गठन का जिक्र किया।

कई झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य मेंअलग-अलग विभागों द्वारा झांकिया निकाली गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘स्वर्णिम झारखंड’ थीम पर बनाये गए झांकी के माध्यम से स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...