spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी रांची में झमाझम पानी में बह गया एक युवक, खोज में जुटी पुलिस

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : शनिवार से शुरू हुई बारिश रविवार को कहर बरपा गई। राजधानी रांची में एक युवक देव प्रसाद राम पानी की तेज धार में बह गया। उसे खोज निकालने के लिये खूब मशक्कत की गई, पर उसका कुछ पता नहीं चला। नगर निगम के वेंडर मार्केट में काम करने वाले देव प्रसाद रविवार को अपने बड़े भाई के साथ अपने घर लौट रहा था, रास्ते में ही पानी के तेज बहाव में एक नाले में बह गया। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद तीन थानों गोंदा, लालपुर और बरियातू की पुलिस उनकी खोज में जुट गई। खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चला था। अंधेरा हो जाने की वजह से फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। देव प्रसाद के बड़े भाई ने मीडिया को बताया कि उसके छोटे भाई के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पानी की तेज धारा में उसका भाई उसके सामने ही बह गया वह कुछ नहीं कर पाया। देव प्रसाद रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के सरईटांड़ बस्ती का रहनेवाला है।

इधर, राजधानी रांची में दो रोज से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने हर तरफ तबाही मचाई है। चौक-चौराहे से लेकर कई जगहों पर केवल पानी ही पानी है। कांटा टोली चौक से आगे लबालब पानी में कई गाड़ियां पलट और फंस गई। कई घरों में पानी घुस गया। कुछ घरों के बाउंड्रीवाल तक गिर गये। कई हाट-बाजार और दुकानों के बाहर और अंदर पानी घुस गया। सड़कें सूनी रही। आवाजाही कम हुई। लोग घरों में ही रहे। सबसे खराब हालत बिजली की थी। रह-रहकर बिजली गुल होती रही। सबसे बुरा हाल लालपुर इलाके के नवीन मित्रा रोड का था। यहां कब बिजली आती और कब चली जाती, इसका कोई ठौर-ठिकाना नहीं था।

इधर, एनएच 39 में रातु थाना क्षेत्र के मलटोटी पुल के समीप बना डायवर्सन बह गया। जिस वजह से रांची-डाल्टनगंज मार्ग बंद कर दिया गया है। वहीं, ब्रांबे और रातु से रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। प्रशासन के मुताबिक बारिश रुकने के बाद ही कोई भी मरम्मत कार्य होगा।

इसे भी पढ़ें : पानी में भींग झाड़ू लगाते रहे DC साहेब, क्या बोल गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...