न्याय के साथ सेहत की सौगात…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : न्याय की चौखट पर शनिवार को केवल मुकदमों का निपटारा नहीं हुआ, वहीं, सेहत की भी सुनवाई हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, गढ़वा ने व्यवहार न्यायालय परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर लगाकर मानव सेवा की मिसाल पेश की। कोर्ट कर्मियों से लेकर आम लोगों तक, करीब 350 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया और चेहरे पर सुकून दिखा। सेवा के इस नेक काम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद ने फीता काटकर किया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। विश्वविद्यालय द्वारा समाज के लिये किया गया यह प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय है। कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने दो टूक कहा कि हमारा विश्वविद्यालय केवल डिग्री बांटने का केंद्र नहीं, वहीं, समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में DLSA सचिव निभा रंजन लकड़ा की भूमिका भी सराहनीय रही।

मौके पर मौजूद प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) मनोज चंद्र झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-चतुर्थ आशुतोष कुमार पांडेय,  ACJM कुमार विपुल, CJM एमडी अब्दुल नसीर, DLSA सचिव निभा रंजन लकड़ा को विश्वविद्यालय परिवार की ओर से कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह और कुलपति प्रो. एम. के. सिंह ने पौधा और स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया। शिविर में वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, देवकी महावीर होम्योपैथिक एंड रिसर्च हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवायें दीं। यहां दंत चिकित्सा, होम्योपैथिक परामर्श और रक्त जांच जैसी सुविधायें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मजदूरी नहीं मिली, गुमला में मा’रधाड़…

Gumla : भारतमाला सड़क परियोजना को लेकर पहले से...

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहुंची झारखंड मंत्रालय… जानें क्यों

Ranchi : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा...

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये ये बड़े टास्क…

Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता...

ट्रंप की बेटी और दामाद भारत में, जगमगाया जामनगर…

Kohramlive : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी...

CM योगी बोले ‘नालायक औलादों’ को समझा लो, वरना…

UP :  UP के CM योगी आदीत्यनाथ ने वैसे...