spot_img

चौपारण में रथ के पहियों संग बहेगी श्रद्धा की गंगा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की पावन भूमि पर एक बार फिर जगन्नाथ के रथ के पहिये थिरकने को आतुर हैं। साल 2023 में जिस श्रद्धा की लौ जली थी, वह अब मशाल बनकर पूरे प्रखंड को आलोकित कर रही है। सियरकोनी बैधनाथ नगर के श्री जगरनाथ धाम से निकली रथयात्रा अब महज एक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था का महाकुंभ बन चुकी है। जून की तपती दोपहरी भी जब भक्ति की छांव में ठंडी लगने लगे, समझिए रथयात्रा आ रही है। चौपारण में रथयात्रा को दिव्य, और यादगार बनाने के लिये 25 मई की शाम 4 बजे एक अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक श्री जगरनाथ मंदिर परिसर में होगी।  इस बैठक में चौपारण, बरही, बरकट्ठा, पदमा, चंदवारा, मयूरहंड, इटखोरी सहित कई प्रखंडों से सनातन प्रेमी और समाजसेवी जुटेंगे।

डॉ. केशवानंद प्रभु,वीरभद्र प्रभु, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह और समाजसेवी कैलाश सिंह की नेतृत्व में रथ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई है। रामचंद्र सिंह, संजय सिंह, मुनेश्वर गुप्ता, अभिषेक सिंह, भोला केसरी, सत्येंद्र सिंह, इंदीवर सिंह, सुमन सिंह जैसे नाम, रथयात्रा की योजना में श्रद्धा की ईंटें और सेवा की नींव बन चुके हैं। इस वर्ष 27 जून को, जब रथ चौपारण बाजार से होते हुये बिगहा के हनुमत मंदिर मौसीबाड़ी तक जायेगा तो हर मोड़ पर श्रद्धा की सैकड़ों आंखें, बिगुल की गूंज और भक्ति में सराबोर जनसमूह, इस यात्रा को यादगार बना देंगे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...