Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुये चुनाव में अनीता प्रसाद ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सौरभ सिंह उर्फ राजा सिंह को 3 मतों से हराकर कुर्सी पर कब्जा जमाया। कड़ी सुरक्षा के बीच हुये इस चुनाव में कुल 21 पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना में अनीता प्रसाद को 12 वोट, जबकि राजा सिंह को 9 वोट मिले। इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें आधिकारिक रूप से विजेता घोषित कर प्रमाण पत्र सौंपा। वार्ड संख्या 6 की पार्षद अनीता प्रसाद की जीत को उनकी मजबूत पकड़ और सक्रियता का नतीजा माना जा रहा है। जीत की खबर मिलते ही समर्थकों ने गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अनीता प्रसाद ने कहा, “यह जीत विश्वास और सेवा के संकल्प की जीत है। हमारा लक्ष्य शहर का सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है।”
इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इन्हें भी मिलेगी मैटरनिटी लीव














