spot_img

इस तारीख को रिलीज किया जाएगा World Cup का पूरा शेड्यूल!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: भारत की मेजबानी में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में World Cup कप खेला जाना है। इस वैश्विक टूर्नामेंट का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है जिसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिलहाल जिम्बाब्वे की मेजबानी में वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेले जा रहे हैं।

इस तारीख को  World Cup का शेड्यूल होगा रिलीज

वनडे वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इसके लिए 8 टीमें तय हैं। बाकी 2 टीमों के लिए फिलहाल वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स खेले जा रहे हैं। अब यह कन्फर्म हो गया है कि वनडे वर्ल्ड कप-2023 का शेड्यूल 27 जून यानी आगामी मंगलवार को रिलीज किया जाएगा।  इसके लिए मुंबई में एक कार्यक्रम का आयोजन होना है।

इस वजह से हुई देरी

भारत इस आईसीसी टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान है, इसी वजह से वही आखिरी शेड्यूल तय करेगा। बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच जारी तनाव के कारण शेड्यूल जारी करने में देरी हुई। पूरी संभावना है कि 50 ओवर का वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा। पाकिस्तान ने एशिया कप की मेजबानी विवाद के कारण इस आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने की धमकी तक दी थी। इन दो पड़ोसी देशों की शीर्ष क्रिकेट संस्थाएं एक-दूसरे के निशाने पर हैं। पीसीबी ने अभी तक आईसीसी द्वारा भेजे गए ड्राफ्ट शेड्यूल के लिए अपनी मंजूरी भी नहीं दी है।

सरकार को लेना है निर्णय

इससे पहले पीसीबी के अंतरिम अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा, ‘हमने आईसीसी को लिखा है कि हम इसे (वर्ल्ड कप शेड्यूल) को मंजूरी या अस्वीकृति नहीं दे सकते। हमारी सरकार को इस पर निर्णय लेना है। जैसे कि जब भारत की बात आती है, तो यह उनकी सरकार है जो निर्णय लेती है कि वे कब खेलने जाएंगे।’ नजम सेठी ने हाल में अंतरिम अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें : ओरेंज अलर्ट पर झारखंड, अगले 24 घंटे में…

इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों मे गरज, व्रजपात के साथ बारिश का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : PAN कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : कांटाटोली फ्लाई ओवर को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव… जानें क्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...