spot_img

पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने पोते को चेताया, बोले, कोई सम्मान बचा है तो तुरंत लौट जाओ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते प्रज्वल रेवन्ना को कड़ी चेतावनी दी है कि वह देश लौट कर यौन उत्पीड़न के इल्जामों की जांच का सामना करें। पूर्व PM देवेगौड़ा ने यह भी कहा कि जांच में उनके या परिवार के अन्य सदस्यों की तरफ से कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। देवेगौड़ा ने अपने पोते से कहा है कि वह भारत लौटे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करे। उन्होंने अपनी बातों को दोहराया कि उनके पोते को दोषी पाये जाने पर कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिये।

जनता दल (सेकुलर) के संरक्षक एवं पूर्व PM देवेगौड़ा के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, उन्होंने एक बयान में कहा कि “जो मैं कर रहा हूं अपील नहीं है, बल्कि यह एक चेतावनी है, जो मैं जारी कर रहा हूं।” उन्होंने कहा, “अगर उसने इस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया तो उसे मेरे और अपने परिवार के सभी सदस्यों के क्रोध का सामना करना पड़ेगा। कानून उसपर लगे आरोपों को देखेगा, लेकिन परिवार की बात न सुनने से उसका पूरी तरह से अलग-थलग होना तय हो जायेगा। अगर उसके मन में मेरे लिए कोई सम्मान बचा है तो उसे तुरंत लौटना होगा। उसने (प्रज्वल) मुझे, मेरे पूरे परिवार, मेरे सहयोगियों, दोस्तों और पार्टी कार्यकर्ताओं को जो सदमा और दर्द दिया है, उससे उबरने में मुझे कुछ समय लगा। वह लोगों को यह विश्वास भी नहीं दिला सकते हैं कि वह प्रज्वल की गतिविधियों से अनजान थे, या उसे बचाने की उनकी कोई इच्छा नहीं है, वह उसकी हरकतों और उसकी विदेश जाने के बारे में भी अवगत नहीं थे। मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज पर जवाब देने में विश्वास करता हूं, मैं भगवान में विश्वास करता हूं और मैं जानता हूं कि ईश्वर सच जानता है।”

लगभग 33 साल के प्रज्वल रेवन्ना हासन लोकसभा क्षेत्र से राजग का उम्मीदवार है। उसपर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने के बाद से वह फरार है और विदेश में पनाह लिया हुआ है। प्रज्वल के खिलाफ बलात्कार के दो मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है तथा इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उसका राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है।

इसे भी पढ़ें :मतदान के बाद बूथ से घर मुफ्त में जा सकेंगे वोटर्स… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :पेड़ पर ल’टका मिला युवक, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें :लोहरदगा में बड़ा हादसा, मिट्टी में दबी 4 जिंदगियां, रेस्क्यू जारी…

इसे भी पढ़ें :जंगल में एन’काउंटर, रुक-रुककर चल रही गो’लियां…

इसे भी पढ़ें :889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 25 मई को…

इसे भी पढ़ें :रेस हुए DSP, हिंदपीढ़ी में उतारा फोर्स… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :मां-बाप संग CM कर रहे पुलिस का इंतेजार, वीडियो किया शेयर… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...