Kohramlive : साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई वैशाख पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। बता दें की चंद्र ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, और ना ही इसका कोई प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा ग्रसित हो जाता है जिसका असर हर किसी की मानसिक स्थिति पर पड़ता है।
बता दें की यह ग्रहण 5 मई की रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। कुल 4 घंटे 18 मिनट तक चलने वाला ये ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में दिखाई देगा।
लेकिन धार्मिक और पौराणिक बातों को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं को इस दिन सावधानी बरतने की जरूरत है। सावधानी रखेंगे तो आप स्वस्थ्य और सेहत मंद रहेंगे। साथ ही आपका बच्चा भी स्वस्थ्य रहेगा। तो आप इस दिन बिना कुछ सोचे समझे पूरी तरह से सावधानी बरतें।
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय सोए नहीं, ग्रहण के समय सीधा बैठे रहें।
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय तेज धार वाली चीजों का इस्तेमाल ना करें।
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय खाना बनाने और खाना खाने से परहेज करें।
- ज्यादा भूख लगने पर आप फल का सेवन कर सकते हैं।
सूतक काल ना लगने की वजह से यहां पूजा-पाठ या किसी भी धार्मिक कार्यों पर रोक नहीं लगेगी। चंद्र ग्रहण के दौरान भी सारे शुभ कार्य किए जा सकेंगे। इस दिन मंदिरों के कपाट भी खुले रहेंगे। मंदिर के दर्शन भी आसानी से किए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवार : विदेश में बैठ गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, जानें कौन…
इसे भी पढ़ें :चक्रवाती तूफान का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 48 घंटों में…
इसे भी पढ़ें :उखाड़ फेंके कोयला माफियाओं का खूंटा : DGP
इसे भी पढ़ें :महात्मा गांधी के पोते का निधन
इसे भी पढ़ें :19 ठिकानों पर CBI की रेड, मिले 20 करोड़ कैश
इसे भी पढ़ें :झारखंड में येलो अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का अपडेट
इसे भी पढ़ें :यहां बिगड़ा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
इसे भी पढ़ें :राजधानी में अगले तीन दिन तक तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि का भी अलर्ट
इसे भी पढ़ें :IMD ने जारी किया अलर्ट, यहां भारी बारिश…














