spot_img
spot_img

होली की रात साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लड मून का दिव्य नजारा..

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इस बार होली पर आसमान भी अपने ही रंग में रंगने को तैयार है! 14 मार्च की रात, जब गुलाल से सजी धरती पर उल्लास होगा, तब आसमान में ब्लड मून का अलौकिक दृश्य नजर आयेगा। साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण इस दिन पड़ेगा, जब चांद पृथ्वी की छाया में समा जायेगा और गहरे लाल रंग में चमकेगा। दुर्भाग्य से, यह दिव्य नजारा भारत में नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि जब यह घटित होगा, तब चंद्रमा भारतीय क्षितिज से नीचे होगा। लेकिन NASA समेत कई प्लेटफॉर्म्स इसे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये दिखायेंगे।

ब्लड मून क्यों होता है… जानें

जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेती है, तो सूर्य की रोशनी वायुमंडल से छनकर सिर्फ लाल रंग की किरणें चंद्रमा तक पहुंचाती हैं, जिससे वह गहरे लाल या तांबे के रंग का नजर आता है। यह ग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना ही नहीं, बल्कि “टेट्राड” का हिस्सा है—मतलब, लगातार चार पूर्ण चंद्रग्रहणों की श्रृंखला। इसके बाद सितंबर 2025, मार्च 2026 और अगस्त 2026 में भी ऐसे ही अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। इस होली, जब रंगों की बौछार होगी, तब अंतरिक्ष भी अपनी अनोखी छटा बिखेरने वाला है। भले ही यह भारत में न दिखे, लेकिन इसे ऑनलाइन देखकर इस चमत्कारी दृश्य का आनंद जरूर उठायें।

ग्रहण का समय (IST)

  • शुरुआत13 मार्च, रात 11:57 बजे
  • चरम14 मार्च, सुबह 2:26 से 3:31 बजे
  • समाप्ति14 मार्च, सुबह 6:00 बजे
  • पूर्ण ग्रहण की अवधि65 मिनट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...