spot_img

रांची की गलियों में जलती रही इंसानियत की आग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कड़ाके की ठंड जैसे-जैसे अपना असर दिखा रही है, वैसे-वैसे रांची जिला प्रशासन जरूरतमंदों के लिये ढाल बनकर खड़ा नजर आ रहा है। ठिठुरती रातों और सिहरते सवेरों के बीच अलाव की गर्माहट अब राहत की सांस बन रही है। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर रांची जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रेगुलर अलाव का तगड़े इंतेजाम किये गये हैं। प्रशासन की यह पहल उन लोगों के लिये उम्मीद की लौ है, जिनके पास ठंड से बचने का कोई ठिकाना नहीं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों के वे स्थान, जहां दिहाड़ी मजदूर, प्रवासी श्रमिक, राहगीर, निराश्रित और बेघर लोग रात गुजारने को मजबूर होते हैं, वहां अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। DC भजन्त्री ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखें और यह सुनिश्चित करें कि अलाव लगातार जलते रहें, ताकि ठंड से जूझ रहे किसी भी जरूरतमंद को राहत से वंचित न होना पड़े। अलाव के चारों ओर बैठे लोग, सिमटी हथेलियां, और राहत भरी निगाहें, यह नजारा बता रहा है कि प्रशासन की यह पहल संवेदनशील शासन की पहचान है।

अबुआ साथी – 9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...