Ranchi : राजधानी रांची में 15 मार्च से महिला अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले शुरू होंगे, जो 22 मार्च तक चलेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन BCCI के बैनर तले होंगे। टूर्नामेंट में देश के अलग-अलग हिस्सों से आई 10 टीमें मैदान में उतरेंगी। इनमें पंजाब, दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की टीमें शामिल हैं। ये टीमें अपने-अपने राज्यों की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं के साथ खिताब के लिये जोरदार मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट के मुख्य मैच JSCA International Cricket Stadium में खेले जायेंगे, जबकि कुछ मुकाबले ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर भी आयोजित होंगे। पहला प्री-क्वार्टर फाइनल 15 मार्च को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच JSCA स्टेडियम में खेला जायेगा। वहीं दूसरा प्री-क्वार्टर फाइनल मध्य प्रदेश और बंगाल के बीच ऊषा मार्टिन यूनिवर्सिटी ग्राउंड में होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 मार्च को JSCA अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा। खबर है कि खिलाड़ियों के ठहरने, अभ्यास, सुरक्षा और मैच संचालन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें 13 और 14 मार्च को रांची में नेट प्रैक्टिस करेंगी। BCCI द्वारा नियुक्त अंपायर, मैच रेफरी और वैन्यू मैनेजर रांची पहुंच चुके हैं। मैच शुरू होने से पहले दोनों मैदानों का निरीक्षण किया जायेगा, जिसमें पिच, आउटफील्ड और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच होगी।
रांची में गूंजेगा महिला क्रिकेट का जोश, 10 राज्यों की टीमें दिखायेंगी दम….
Date:

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगा कड़ा एक्शन…
Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक...
CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…
Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...
शादीशुदा महिला से प्यार, पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज…
UP : कभी साथ जीने-मरने की कसमें, कभी नई...
राजधानी रांची में चली गो’ली, दो साल पहले भतीजा मा’रा गया, अब चाचा को दागी गो’ली…
Ranchi(Nitu Singh) : राजधानी रांची के पिथोरिया थाना क्षेत्र...





