spot_img
spot_img
spot_img

जमीन, जंग और जुर्म के शहंशाह की सल्तनत ढही…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जब पूरा शहर गहरी नींद में था, तभी रांची के आला पुलिस अफसरों के मोबाइल पर एक चौंका देने वाली सूचना आई, “संदीप प्रधान उर्फ संदीप थापा, हत्या, रंगदारी और अन्य जुर्म का बेताज बादशाह, हथियारों से लैस होकर फिर से खून-खराबे की साजिश रच रहा है।” रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने रांची के रातू थाना क्षेत्र के दलादली सिमलिया में संदीप थापा के घर में रेड कर उसे अरेस्ट कर लिया। उसके घर से दो लाइसेंसी राइफल, 23 जिंदा गोलियां, काले रंग की मर्सिडीज कार (BR06DB 6060) एवं जमीन सौदे के तीन फर्जी एकरारनामा जब्त किये गये।

जुर्म की जोड़ी, थापा और बिट्टू सिंह

संदीप थापा की निशानदेही पर पुलिस आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के ठिकाने पर पहुंची। उसका घर कटहल मोड़ में अंजली बिहार एवं किशोरगंज में है। उसके पास से दो फर्जी पैन कार्ड, तीन मतदाता पहचान पत्र, बैंक चेकबुक (49 चेक) एवं XUV-700 गाड़ी (JH01ER 6000) जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि संदीप थापा और बिट्टू सिंह ने यह कबूल किया है कि “हम मिलकर आदिवासियों की जमीन हड़पते हैं, सीएनटी एक्ट की धज्जियां उड़ाते हैं और धमकी के बल पर करोड़ों का खेल करते हैं।” संदीप थापा पर 30 से ज्यादा केस दर्ज है। रांची के ज्यादातर थाने में थापा का नाम दर्ज है। पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर उसके खासमखास रमेश प्रसाद सिंह, (जंदाहा, वैशाली, बिहार) एवं राजेश कुमार (धनकट्टा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश) को अरेस्ट किया है। छापामारी टीम में कोतवाली DSP प्रकाश सोय, प्रशिक्षु DSP दुसरू बान सिंह, सुखदेवनगर के थानेदार मनोज कुमार, पंडरा ओपी के चंदन पांडेय एवं सिपाही दीपक गगराई एवं राजेश लोहरा शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...