बिहार में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सपना हुआ साकार… कैसे जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहारवासियों के लिये दिवाली से पहले खेलों की दुनिया में सबसे बड़ा तोहफा आया है। आज CM नीतीश कुमार ने राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। यह स्टेडियम बिहार के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है और युवाओं के क्रिकेट सपनों को नई उड़ान देगा। अब बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को IPL या अंतरराष्ट्रीय मैच देखने के लिये अन्य राज्यों की ओर भागने की जरूरत नहीं। राजगीर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं हैं, जिससे स्थानीय युवा क्रिकेटरों को विश्वस्तरीय प्रैक्टिस और ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। CM ने इस स्टेडियम के निर्माण को “खेलो बिहार, चमको बिहार” के नारे के अनुरूप राज्य के युवाओं के लिये प्रेरणा स्त्रोत बताया।

महज 7 साल में तैयार हुआ आधुनिक स्टेडियम

2018 अक्टूबर से स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ, यह स्टेडियम 90 एकड़ क्षेत्र में तैयार किया गया है। स्टेडियम में देश-विदेशी तकनीक और आधुनिक सुविधायें जैसे प्लेयर लॉज, प्रैक्टिस पिच, ग्राउंड लाइटिंग, दर्शक सुविधायें हैं। कई देशी-विदेशी एजेंसियों को 24 घंटे कार्य की अनुमति दी गई ताकि स्टेडियम समय से तैयार हो सके।

खेलों में बिहार की नई पहचान

  • साल 2024 में राजगीर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन।
  • बिहार से अब तक कई युवा खिलाड़ी जैसे ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया।
  • स्टेडियम बनने से राजगीर और बिहार के अन्य शहरों के युवाओं के लिये खेलों में भविष्य संवरने की राह आसान होगी।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...