Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : अमर शहीद टिकेत उमराव सिंह व शेख भिखारी के शहादत दिवस पर आम से लेकर खास तक चुटूपालू घाटी स्थित उनके शहादत स्थल पर पहुंचे। इन वीर सपूतों के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुये झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप एवं रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि इनकी शहादत बेकार नहीं जायेगी। शहीदों के वंशजों को पेंशन दिलाने के लिये हर संभव कोशिश की जायेगी। वहीं, शहीद स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। वहीं श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कहा इन वीर शहीदों की कुर्बानी के चलते ही आज हम आजाद भारत में सुकून से हैं। उन्होंने आपसी भाईचारा पर जोर दिया। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि इन शहीदों के वंशजों को कंबल लेने वाला नहीं, बांटने वाला बनाना होगा।
इधर, शहीद टिकैत उमराव सिंह के गांव खटगा में आयोजित कार्यक्रम में शहीद के वंशजों को सम्मानित किया गया। पंचायत के मुखिया धनराज बेदिया ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया ने किया। मौके पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, कांके विधायक सुरेश बैठा, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, रामकुमार पहान, प्रखंड प्रमुख अनुपमा देवी, उपप्रमुख रिजवान अंसारी, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, कमिश्नर मुंडा, अंचलाधिकारी उज्जवल सोरेन, बुधराम बेदिया, जयगोविंद साहू, रामधन बेदिया, तुलसी खरवार, समुद्र पहान, अमरनाथ चौधरी, रंधीर चौधरी, मानकी राजेंद्र साही, कुदुस अंसारी, सफुला अंसारी, सत्यनारायण सिंह, रमेश उरांव, राजेश गुप्ता, विक्रांत तिवारी, जाकिर अंसारी, रोहित साहू, औरंजेब आलम, चतुर साहू, जीतनाथ बेदिया, मनोज बेदिया, पारस बेदिया, अशोक मुंडाा, आशीष साहू, प्रदीप कुमार एवं राणा गणेश महतो सहित विभिन्न पार्टीयों के लोग व सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो






