Gumla: रविवार की सुबह एक अधेड़ की लाश झाड़ी से बरामद की गई। मृतक की पहचान डुमरी प्रखंड अंतर्गत करनी के लमटी टोंगरी निवासी संजय एक्का के रूप में हुई है। मृतक के गले पर काला निशान दिखा है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सिरिल मरांडी के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शव को देखने से मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक का बेटा रोशन एक्का ने बताया कि संजय राज मिस्त्री का काम करता था। पत्नी फ्लोरा और रोशन का कहना है कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। संजय की किसी से दुश्मनी नहीं थी। मृतक की पत्नी फ्लोरा एक्का ने बताया कि संजय एक्का शुक्रवार से घर से निकला था। उसके बाद से घर वापस नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि मृतक के पास 9 हजार रुपए भी थे जो गायब है। उसके शव के पास से सिर्फ 200 रुपए मिले। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसका पति कई बार शराब पीने के बाद दो-तीन दिनों तक घर से गायब रहता था। ऐसा अक्सर होने के कारण इस बार भी पुलिस में परिजनों ने शिकायत नहीं की। लेकिन रविवार की सुबह गांव के ही मुन्ना ने बैल चराने के क्रम में संजय की लाश देखी तो परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना गुमला जिले के डुमरी के लमटी टोंगरी की है।
Read More :चलती ट्रेन में लूट ली आबरू, पति के साथ कर रही थी सफर
Read More :जैप-10 की महिला जवान को ट्रक ने कुचला
Read More :…और भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट








