Kohramlive : इंदौर से हनीमून मनाने के इरादे से निकले एक युवा नवविवाहित दंपति राजा और सोनम रघुवंशी शिलांग की वादियों में पहुंचे थे, लेकिन लौटे नहीं। 2 जून की दोपहर, जब खोजी कुत्ते एक खाई में मुड़े, सड़ी-गली हालत में एक पुरुष का शव मिला। शव की पहचान राजा रघुवंशी के रूप में हुई। लेकिन सवाल यह नहीं था कि राजा कहां मिला, सवाल यह था, सोनम कहां है? राजा के शरीर पर जो घड़ी मिली, वही उनकी पहचान की गवाही बन पाई। लेकिन बाकी सबकुछ मोबाइल, पर्स, सोने की चेन, अंगूठी… गायब थे। चौंकाने वाली बात ये थी कि जिस खाई से राजा का शव मिला, वहां पहले भी तलाशी ली जा चुकी थी। शिलांग अब शांत नहीं था। वो पहाड़ जो पहले मोहब्बत के गवाह थे, अब खामोश गवाह बन गये थे एक ऐसी कहानी कि, जिसमें न कोई निष्कर्ष था, न कोई सबूत, बस लापता सोनम, और टूटे हुये परिवार की आंखों में आंसू। राजा की स्कूटी 25 किलोमीटर दूर मिली थी, फिर वह खाई में कैसे पहुंचा? इसका जवाब फिलहाल सामने नहीं आया है। राजा के भाई विपिन की आवाज कैमरे में गूंजती है, “मैं सच जानना चाहता हूं। अगर ये हादसा था, तो सोनम कहां है? अगर साजिश है, तो साजिश में कौन है?” इधर, सोनम की तलाश जारी है।
हनीमून पर निकले राजा की डे’ड बॉडी मिली, नई नवेली दुल्हन कहां?
Date:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें
Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...
बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…
Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...
उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…
Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...
चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…
Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...
22 जून तक इन 3 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, मिलेंगे शानदार परिणाम…
Kohramlive : ग्रह-नक्षत्रों की चाल में इन दिनों एक...











