JAMTARA : जामताड़ा थाना क्षेत्र के दक्षिणबहाल गांव में एक ऑटो चालक उत्तम सिंह (45) ने रविवार की रात अपने घर में फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार, आर्थिक तंगी व लॉकडाउन की वजह से वो काफी परेशान था। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। थाना में UD केस दर्ज कर लिया गया है।
Read More : माथे पर पल्लू रखने लायक भी नहीं छोड़ा (वीडियो)
बैंक से लिया था लोन
उत्तम ने बैंक से ऋण लेकर ऑटो खरीदा था। लोन का ईएमआई चुकाने में वह असमर्थ था। परिजनों ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से कई महीनों से परेशान रहता था। जामताड़ा थाना की SI मोनिका टुडू ने कहा कि आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।
Read More : जोरदार बारिश से अपार्टमेंट परिसर में चार फीट पानी जमा, लोगों की बढ़ी परेशानी








