एन’काउंटर में ”बलाचौरिया” का गुनाहगार ढेर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Punjab : मशहूर कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मोहाली के लालरू इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया, वहीं, दो अन्य बदमाशों को अरेस्ट कर लिया गया है। यहां याद दिला दें कि बीते 15 दिसंबर को कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की खेल के मैदान में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे खेल जगत और प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। SSP हरमनदीप सिंह हंस ने मीडिया को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अपने एक साथी को लेने लालरू पहुंचे हैं, पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को सरेंडर करने को कहा, बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की, करीब 10 राउंड गोलियां चलीं। फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी, दूसरे पुलिसकर्मी को घुटने के नीचे गोली लगी। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर मारा गया और दो अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक यह हत्या कबड्डी को कंट्रोल करने के मकसद से की गई। राणा बलाचौरिया के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से कथित संबंधों की भी जांच चल रही है। SSP हंस ने बताया कि हत्या के मुख्य साजिशकर्ताओं और रेकी करने वालों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। सोशल मीडिया पर बंबीहा गैंग द्वारा हत्या को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का बदला बताने के दावे को पुलिस ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। राणा बलाचौरिया नवांशहर जिले के रहने वाले थे और हाल ही में उनकी शादी हुई थी। उनकी हत्या से खेल जगत में शोक और आक्रोश का माहौल है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मारा… जानें

Kohramlive : पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बड़े नामों...

9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”...

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

UP : यूपी में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को...