spot_img
spot_img

जालिम बहू के तीन मर्दों से संबंध, फिर कर गई भयानक कांड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : 22 जून की दोपहर कुम्हरिया गांव में सूरज आम दिनों की तरह ही चमक रहा था, लेकिन उम्र की ढलती सीढ़ियों पर खड़ी सुशीला इस बात से बेखबर थी कि जिसे बेटी से बढ़कर माना, वही उसकी सांसें छीनने चली आयेगी। सुशीला की छोटी बहू पूजा कुछ दिनों से खामोश थी, लेकिन उसकी आंखों में सपनों का एक शहर बस चुका था, ग्वालियर। उस सपने में 16 बीघा जमीन बिक चुकी थी और झांसी की धूल से दूर एक नई जिंदगी उसकी बांहों में मुस्कुरा रही थी। मगर इस सपने में एक अड़चन थी, उसकी सास, सुशीला। जो जिद पर अड़ी थी, “जमीन बाप-दादा की निशानी है, इसे ऐसे नहीं बेच सकते।”

पूजा ने अपनी बहन कामिनी (जो अब खुद को ‘कमला’ कहलवाती थी) को फोन किया। बोलती रही “अगर तू साथ देगी तो हम दोनों की जिंदगी बन जायेगी, बस एक बार रास्ते से हटा दे सास को…” कामिनी ने हां में सिर हिलाया। और उसके साथ आया उसका प्रेमी अनिल, जो जिंदगी की किताब बिना क़ानून के पढ़ता था। बीते 22 जून को जब घर सूना था, सुशीला अकेली थी। वहीं, बहू पूजा ने जन्मदिन के बहाने पति संतोष और ससुर अजय को ग्वालियर बुला लिया था, तभी मोटरसाइकिल पर आये कामिनी और अनिल। पहले सास को पहले बेहोशी का इंजेक्शन दिया, फिर गला घोंट दिया। जिस घर में पूजा ने फेरे लिये थे, वहीं उसने अपने सपनों की नींव खून से सींच दी। जब पुलिस ने पूजा से सवाल पूछे, तो वो टूट गई और अपना गुनाह कबूल कर लिया। सारा सच उगल दिया। पुलिस ने इस मामले में छोटी बहू पूजा और उसकी बहन कामिनी उर्फ कमला को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी अनिल वर्मा (कामिनी का प्रेमी) अब भी फरार है।

संपत्ति के लिये रिश्तों की बलि

सुशीला के पास करीब 16 बीघा जमीन थी। बहू पूजा, 8 बीघा जमीन बेचकर ग्वालियर में बसना चाहती थी। पति संतोष और ससुर अजय तो मान गये, लेकिन सास सुशीला अड़ी रही। बस, यहीं से शुरू हुई खौफनाक साजिश। पूजा ने अपनी बहन कामिनी को लालच देकर राजी किया। कामिनी अपने प्रेमी अनिल के साथ बाइक से 22 जून को कुम्हरिया पहुंची। सुशीला घर में अकेली थी। पहले उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया, फिर गला घोंटकर मार डाला और दोनों मौके से फरार हो गये। पुलिस ने सिरिंज बरामद कर लिया है। इधर, ससुर ने पहले बड़ी बहू रागिनी और उसके कथित साथी पर शक जताया था। लेकिन पूछताछ में पुलिस की नजर पूजा पर टिकी और हिरासत में उसने सारा राज उगल दिया। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के झांसी स्थित टहरौली थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव में हुई।

पूजा की कहानी खुद में एक क्राइम थ्रिलर

पूजा की पहली शादी ओरछा निवासी रमेश से हुई। रिश्ते में खटास आने के बाद रमेश पर गोली चलवा दी,  इसके बाद पूजा जेल गई, पेशी के दौरान कल्याण उर्फ लाखन से प्रेम हुआ। लाखन की मौत के बाद उसके बड़े भाई संतोष से शादी कर ली। अब जमीन बेच ग्वालियर बसने का सपना, जिसके लिए सास को मौत के घाट उतार दिया। पूजा ने बर्थडे मनाने का बहाना बनाया और पति-ससुर दोनों को ग्वालियर बुला लिया ताकि सुशीला अकेली रहे। और फिर कामिनी और अनिल ने मिलकर मौत की पटकथा पूरी कर दी। पुलिस ने मीडिया को बताया कि बहन और उसके प्रेमी को मोहरा बनाकर सास की हत्या करने वाली पूजा की पूरी साजिश बेनकाब हो चुकी है। जल्द ही अनिल को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...