रिंग रोड के शातिर धरा गये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से सटे रिंग रोड में लूटमार करने में एक्टिव तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने धर लिया। टाटीसिल्वे पुलिस महिलौंग मोड़ पर एन्टी-क्राइम चेकिंग कर रही थी, तभी तीन मोटरसाइकिल और एक स्कूटी पर सवार युवकों ने पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और तीन युवकों को दबोच लिया। पकड़े गये युवकों से जब गाड़ियों के कागज मांगे गये, तो उनके पास कोई दस्तावेज नहीं, कोई जवाब नहीं था। पूछताछ में सच्चाई बाहर आई, जिस केटीएम बाइक (JH01 FD 3853) पर वे फर्राटा भर रहे थे, वह टाटीसिल्वे के चतरा पाहनटोली से चोरी की गई थी। वहीं स्कूटी (JH01 DW 9637) की भी कहानी संदिग्ध निकली। पुलिस ने तीनों युवकों लखेन्द्र गंझू, समीर महतो एवं रोहित कुमार महतो को जेल भेज दिया। वहीं, फरार दो युवकों की तलाश कर रही है। दोनों अनगड़ा इलाके के बताये जा रहे हैं। इस अभियान में SI चुड़ामणी टुडू, बलभद्र कुमार, काशीनाथ वर्मा, बिरसा उरांव और विरेंद्र कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...