देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रवाना, PM ने दिखाई हरी झंडी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल दौरे पर रहे, जहां उन्होंने मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अत्याधुनिक ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी, जिससे पूर्वी भारत और उत्तर-पूर्व के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल दिन की यात्रा के लिए थीं, लेकिन स्लीपर वर्जन में रात की आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। यात्री लेटकर सफर कर सकेंगे, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी।

खासियतें

हावड़ा–गुवाहाटी यात्रा समय 17 घंटे से घटकर 14 घंटे

कुल 16 आधुनिक कोच, क्षमता 1128 यात्री

अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा

एयरोडायनामिक डिजाइन, कम शोर और कम कंपन

हर पहिये में ट्रैक्शन मोटर, तेज और सुरक्षित ब्रेकिंग

आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम से स्मूद यात्रा

सुविधायें 

आरामदायक स्लीपर बर्थ, ओवरहेड व अंडरसीट लगेज रैक, अलग लगेज एरिया, आधुनिक सैनिटेशन वाले शौचालय, CCTV कैमरे, टॉक-बैक सिस्टम, फायर सेफ्टी और कवच ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम से लैस है। यात्रियों को बंगाली और असमिया क्षेत्रीय व्यंजन परोसे जायेंगे, जिसका खर्च किराये में शामिल होगा।

किराया

AC 3 टियर: ₹2300

AC 2 टियर: ₹3000

फर्स्ट AC: लगभग ₹3600

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...

SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...

अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत...

चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...