spot_img

देश की पहली ड्राइवरलेस पुलिस गाड़ी, अब PUG करेगी निगरानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अमेरिका ने पुलिसिंग के भविष्य की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है। फ्लोरिडा के मियामी-डेड काउंटी में देश की पहली पूरी तरह ऑटोनॉमस यानी बिना ड्राइवर वाली पुलिस गाड़ी लॉन्च की गई है, जिसका नाम है PUG (Police Unmanned Ground Patrol Partner)। यह हाईटेक गाड़ी मियामी-डेड शेरिफ ऑफिस और Policing Lab की साझेदारी में तैयार की गई है। इसका मकसद पुलिस गश्त को स्मार्ट बनाना और लोगों की सुरक्षा को नई ताकत देना है।

क्या है PUG में खास?

PUG किसी फिल्मी रोबोट की तरह काम करता है। इसमें 360-डिग्री कैमरे, थर्मल इमेजिंग सेंसर, नंबर प्लेट पहचानने की तकनीक और यहां तक कि एक ड्रोन लॉन्चर भी लगा है। ये सारे फीचर्स इसे एक “स्मार्ट पुलिस पार्टनर” बनाते हैं, जो अपराध संभावित इलाकों पर नजर रखता है और पुलिस को रियल-टाइम डेटा भेजता है। अधिकारियों का कहना है कि PUG एक “फोर्स मल्टीप्लायर” की तरह काम करेगा — यानी ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किये बिना, सुरक्षा को दोगुना मजबूत करेगा। Policing Lab की डायरेक्टर मार्जोलिन ब्रुगेलिंग बताती हैं कि यह टेक्नोलॉजी रोज़मर्रा के निगरानी कार्यों को खुद संभालेगी, जिससे पुलिस अधिकारी गंभीर मामलों पर फोकस कर सकें।

12 महीने का ट्रायल, जनता की राय भी अहम

फिलहाल PUG को कम्युनिटी अफेयर्स ब्यूरो में तैनात किया गया है। आने वाले 12 महीनों तक इसका पायलट प्रोग्राम चलेगा, जहां इसका मूल्यांकन अपराध रोकथाम, रिस्पॉन्स टाइम, पुलिस सुरक्षा और जनता की राय के आधार पर होगा।इस गाड़ी में एक टैबलेट-बेस्ड कम्युनिकेशन सिस्टम भी है, जिससे आम लोग सीधे फीडबैक दे सकते हैं — यानी पारदर्शिता और भरोसे की दिशा में भी एक कदम। अगर ट्रायल सफल रहा, तो यह टेक्नोलॉजी पूरे अमेरिका में पुलिसिंग की तस्वीर बदल सकती है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...