Kohramlive : पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। लगभग 22 साल की हरियाणा की ये शूटर चेटरौक्स शूटिंग सेंटर में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी। देश को उसपर नाज है। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का गोल्ड और सिल्वर मेडल दक्षिण कोरिया की दो खिलाड़ियों ने जीता। ओह ये जिन 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया। साल 2012 लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था। यह शूटिंग में भारत का पांचवां पदक है। मनु 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और 70 से अधिक राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। हरियाणा के झज्जर में जन्मीं मनु भाकर के अंदर खेलों को लेकर एक अलग सा जुनून था, जिसकी बतौलत वह एक बेहतरीन शूटर बनने में कामयाब रहीं। मनु ने स्केटिंग, मार्शल आर्ट्स, कराटे, बाक्सिंग, कबड्डी सब खेला है। 16 साल की उम्र में मनु ने 2018 में ISSF विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और दो गोल्ड मेडल जीते। उसी साल मनु ने राष्ट्रमंडल खेलों और यूथ ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। दोनों प्रतियोगिताओं में मनु ने स्वर्ण पदक हासिल किया। नौवीं कक्षा तक मनु डॉक्टर बनना चाहती थीं। 10वीं में मनु के जीवन का अलग मोड़ आया, जब कक्षा में टॉप करने के साथ उनका चयन शूटिंग के लिए राष्ट्रीय टीम में हुआ।
एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...







