New Delhi : देश को आज पहली ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन सेल बस मिली है। केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस बस को हरी झंडी दिखाई। इस पहल से देश में हरित हाइड्रोजन उत्पादन और इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा। मौके पर उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है जो भारत को अपने डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को हासिल करने और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद कर सकता है। जल्द ही सरकार दिल्ली-NCR में 15 और फ्यूल सेल बसें चलाने की योजना बना रही है।
इसकी खासियत
ग्रीन हाइड्रोजन बस एक शून्य-उत्सर्जन बस है। यह बस को चलाने के लिए बिजली का उत्पादन करने के लिए हाइड्रोजन और वायु का इस्तेमाल करता है, जिसमें सिर्फ पानी का उत्सर्जन होता है। हाइड्रोजन का प्रयोग ईंधन सेल के लिए ईंधन के रूप में किया जा सकता है। इलेक्ट्रोकेमिकल प्रतिक्रिया एनोड पर फ्यूल (हाइड्रोजन) और कैथोड पर हवा से ऑक्सीजन को पानी में बदलती है और इलेक्ट्रॉनों के रूप में विद्युत ऊर्जा पैदा करती है। बैटरी वाहनों के मुकाबले फ्यूल सेल वाहनों में लंबी दूरी और कम ईंधन में तय की जा सकती है। साल 2050 तक हाइड्रोजन की ग्लोबल मांग चार से सात गुना बढ़कर 500-800 मिलियन टन हो सकती सकती है।
मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली यह बस देश में शहरी परिवहन का चेहरा बदलने जा रही है। मैं इस परियोजना की बारीकी से निगरानी करूंगा और राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना को सफलतापूर्वक निष्पादित करने के लिए आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।”
ऐसे मिलेगा फ्यूल
इंडियन ऑयल ने ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली 15 फ्यूल सेल बसों के परिचालन परीक्षण की शुरुआत करने की पहल की है। यह बसें दिल्ली हरियाणा और उत्तर प्रदेश में निर्धारित रास्तों पर चलेंगी। दिल्ली के इंडिया गेट से सबसे पहले दो फ्यूल सेल बसों का शुभारंभ किया जा रहा है। इंडियन ऑयल ने आरएंडडी फरीदाबाद परिसर में एक अत्याधुनिक वितरण सुविधा भी स्थापित की है जो इन बसों को सौर पीवी पैनलों का इस्तेमाल करते हुए इलेक्ट्रोलिसिस से प्रोड्यूस ग्रीन हाइड्रोजन को फ्यूल दे सकती है।
इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों में रांची सहित यहां बरसेंगे मेघ, गिर सकता है ठनका…
इसे भी पढ़ें : खुशियों वाले घर में मचा कोहराम…
इसे भी पढ़ें : तूफानी बारिश, 13 जिलों में अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :आ गया छुट्टियों वाला अक्टूबर, इतने दिन बैंक रहेंगे बंद… देखें लिस्ट















