Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के सिविल सर्जन अशोक कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केरेडारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, दवा स्टॉक, लेबर रूम और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी गई। भवन की कमी और डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराज़गी जताई। सिविल सर्जन ने कहा कि डॉक्टरों की कमी पर जल्द नया रोस्टर तैयार होगा। जिले में 32 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं, 108 पर कॉल कर तुरंत सेवा ली जा सकती है। बिजली की समस्या पर सुझाव देते हुये उन्होंने कहा कि “सोलर और जेनरेटर का उपयोग करें, ताकि मोबाइल की रोशनी से इलाज न करना पड़े।” निरीक्षण के दौरान जिप सदस्य अनीता सिंह और गीता देवी ने शिकायत की कि चिकित्सक अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। इस पर सिविल सर्जन ने सभी डॉक्टरों की ड्यूटी तय करने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रमुख सुनीता देवी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नफीस अंजुम, डॉ. शिवेंद्र कुमार, डॉ. कादिर, डॉ. मछिंद्रनाथ सहित कई प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
सिविल सर्जन बमक गये… जानें क्यों
Date:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





