रांची : छह दिनों से लापता था सात साल का शाहनवाज अंसारी। आखिरकार उसका शव मिला क्षेत्र के एक कुएं से। यह हुआ है पिठोरिया थाने के हेठ कोनकी गांव में। यहां छह दिन पहले शाहजहां अंसारी का बेटा शाहनवाज गायब हो गया था।
इसे भी पढ़ें : …और झुलसकर 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई जिंदगी और मौत से लड़ रहे जंग
उसकी काफी दिनों तक खोज-खबर ली गई, मगर कुछ पता नहीं चला। और अब उसका शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ। परिजनों ने उसका अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : एक ही दिन में चोरी की गई कार पुलिस ने किया बरामद, एक अपराधी को दबोचा














