Chouparan(Krishna Paswan) : इंसाफ पाने की चाह में मुखिया अर्चना हेमरोम ने आज विधायक आवास को घेर लिया। वहीं वहां तालाबंदी कर दी। मौके पर काफी संख्या में महिलायें मुखिया के समर्थन में मौजूद थी। पूरा मामला हजारीबाग के चौपारण से सामने आया है। अर्चना हेमरोम चौपारण के चोरदाहा पंचायत की मुखिया है। उनका कहना है कि साल 2022 के दिसंबर में रवि यादव से उनकी कोर्ट मैरिज हुई। कुछ दिन तक सब ठीक रहा। लेकिन अब पति और ससुराल वालों ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया है। पति रवि यादव, ससुर, सास, फुआ, ननद, देवर, दामाद सहित अन्य के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। इसी साल बीते 19 फरवरी को भी रवि के घर के बाहर धरने पर बैठी। तब समझाने बुझाने पर रवि उन्हें लेकर रांची चला गया। लेकिन वहां छोड़कर भाग गया। कई बार थाना से लेकर नेता तक के चक्कर काटे, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इस घटना की खबर मिलते ही DSP अजित कुमार विमल प्रभार लेने के तुरंत बाद ही विधायक आवास पहुंचे। जहां उन्होंने मुखिया को आश्वासत किया कि उन्हें न्याय मिलेगा। 15 दिनों के अंदर आरोपी पति सहित अन्य की गिरफ्तारी की बात कही। साथ ही कहा कि यदि वो फिर भी गिरफ्त से बाहर रहता है तो ढोल नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया जायेगा और आगे की कार्रवाई की जायेगी। उसके बाद लोग धरने से उठे और ताला खोला। सुनें क्या बोली मुखिया और विधायक
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…




