spot_img

सावन की आस्था का कारवां, क्या बोले पूर्व CM रघुवर दास… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : सावन की पावन फुहारों के बीच बुधवार को ओरमांझी की गलियां भक्ति के रंग में ऐसी रंगीं कि हर ओर “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बाबा बैद्यनाथ की जय” के जयघोष गूंज उठे। शिवभक्ति की इसी अनुपम बेला में झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास ने सैकड़ों शिवभक्तों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक के लिये ससम्मान रवाना किया। इस श्रद्धा यात्रा का नेतृत्व ओरमांझी पंचायत के उपमुखिया सह भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने किया। पूरे कार्यक्रम में आस्था, उत्साह और सामाजिक एकता का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने सावन की पवित्रता को और भी जीवंत बना दिया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन पर स्थानीय लोगों और आयोजन समिति ने उन्हें मां की चुनरी ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सभी कांवरियों को शुभकामनाएं देते हुये बाबा बैद्यनाथ से उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की। पारंपरिक वेशभूषा में सजे शिवभक्तों के चेहरों पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन की उमंग साफ झलक रही थी। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की कामना करते हुये भोलेनाथ का आशीर्वाद मांगा। भक्ति गीतों की मधुर स्वर-लहरियों और जयकारों से पूरा ओरमांझी क्षेत्र शिवमय हो उठा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार महतो, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, मुखिया संघ के अध्यक्ष दीपक बड़ाइक, राजेश गुप्ता, मानकी राजेंद्र शाही, पूर्व उपमुखिया, भाजपा महिला नेत्री आरती कुजूर, उमाशंकर साहू, सतनारायण तिवारी, दुर्गा शंकर साहू, राम अवतार लाल गुप्ता, पूजा समिति के अध्यक्ष रामकुमार महतो, शशि मेहता, ग्राम प्रधान दीनदयाल मुंडा, विरसा उरांव, विक्रांत तिवारी, दिलीप मेहता कुशवाहा, सुनील महतो, अलखनाथ महतो सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, आयोजन समिति के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। सुनें क्या बोले पूर्व CM रघुवर दास

इसे भी पढ़ें :

रांची में हाथियों की दस्तक, छतों पर चढ़ा पूरा टोला… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रात गहराती गई और जंगल की...

हवा में लड़खड़ाया CM का हेलीकॉप्टर, फिर…

Bihar : बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने...

‘हाथी चले बाजार, कुत्ता…’, CM ने कार्रवाई के दिये निर्देश

Bihar : 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विवाद के...

RBI बोर्ड में 3 नये चेहरे, अकबरुद्दीन समेत इन दिग्गजों की एंट्री

Kohramlive : केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

झारखंड में 2119 वेटलैंड की होगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिये बड़े निर्देश

Ranchi : झारखंड के प्राकृतिक जल क्षेत्रों को बचाने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: