Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के चतरा मोड़ की गलियों में सायरन नहीं, संकल्प गूंजे। DSP अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में चतरा मोड़ पर जब नुक्कड़ सभा सजी, तो हवा में एक अलग ही चेतना घुल गई, नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो। DSP ने कहा, नशे के खिलाफ प्रशासन अकेला नहीं, समाज भी खड़ा हो। “नशा सिर्फ सेहत नहीं, परिवार और भविष्य को भी तोड़ता है। DSP विमल की सधी हुई आवाज ने हर दिल को छुआ उन्होंने कहा, “आमजन नशा के खिलाफ भागीदार बनें, अफीम और मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना प्रशासन को दें, जो पोस्टर चिपकाकर जहर बेचते हैं, उनकी पहचान करें।” थाना परिसर में सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर कुमार, थानेदार अनुपम प्रकाश समेत पुलिस अधिकारियों ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। एक बुज़ुर्ग ग्रामीण ने कहा, “DSP साहब ने जो कहा, वो सही है, हम साथ देंगे।”
चतरा मोड़ की पुकार, समाज ने मिलाया सुर में सुर…
Date:

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...
भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...
झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...
पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…
Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में प्रशासन ने...
अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…
Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...





