पीछे से आ रही बस ने सिर पर चढ़ाया चक्का, फिर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के रातू इलाके में आज भयानक एक्सीडेंट हो गया। आज सुबह एक बाइक सवार का बैलेंस बिगड़ने से वह रोड पर गिर गया। इतने में ही पीछे से आ रही सिटी राइडर बस ने उसे रौंद डाला। बस का चक्का उसके सिर पर चढ़ गया। मौके पर ही शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार बच्चा चोटिल हुआ है। मृतक की पहचान टाइल्स मिस्त्री संगम सिंह के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक वह पलामू के पांकी का रहनेवाला था। अपने काम के चलते फिलहाल वह चटकपुर में किराये के मकान में रहता था। आज सुबह भी अपने काम पर जाने के लिए घर से निकला था। तभी रातू थाना क्षेत्र के तिलता चौक के पास यह हादसा हो गया।

Road accident in Ranchi's Ratu; one dead | रांची में सड़क हादसे में युवक की मौत...लोगों का हंगामा: असंतुलित होकर बाइक सवार गिरा, पीछे से आ रही बस ने रौंदा - Ranchi

घटना के बाद गुस्साये लोगों ने NH 75 जाम कर दिया। बांस और बाइक लगाकर पूरे रोड को घेर दिया। वे लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने की कोशिश करती रही। करीब ढाई घंटे बाद लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस ने जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक और बस को अपने साथ थाने ले है। वहीं बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें :0.315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गोली, हथियार मिला

इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…

इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…

इसे भी पढ़ें :मतदान के बीच पानी में फेंके EVM और VVPAT… जानें कहां

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...