spot_img
spot_img

दुल्हन ने स्टेज पर ही दूल्हे से पूछा दो का पहाड़ा, नहीं सुना सके दूल्हे राजा, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

TRENDING : सामान्य रूप से शादी तय हो जाने के बाद टूटने के अनेक कारण होते हैं। यदि कोई दुल्हन सिर्फ इसलिए शादी से इनकार कर दे कि दूल्हे ने उसके सवालों का जवाब नहीं दिया, तो यह अटपटा लगता है। फिर भी दूल्हा दो का भी पहाड़ा न सुना सके तो कोई दुल्हन शादी कैसे करेगी।

Read More :पुलिस के हत्थे चढ़ी सेक्स रैकेट में शामिल भोजपुरी हीरोइन

30 अप्रैल को होनी थी शादी

मामला यूपी के महोबा जिले के खरेला थाने के बल्लायं गांव का है। यहां के रहने वाले रतीराम अहिरवार ने अपनी बेटी माया का विवाह महोबकंठ थाने के धवार गांव निवासी रंजीत अहिरवार के बेटे रामकिशुन के साथ तय किया था। 30 अप्रैल को शादी की तिथि तय हुई और दूल्हा बारात लेकर पहुंच गया। जयमाला की तैयारियां चल रही थीं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

दुल्हन को दूल्हे के अशिक्षित होने का हुआ अंदेशा

वरमाला की तैयारी हो चुकी थी

दुल्‍हन अपनी सहेलियों के साथ स्‍टेज पर पहुंची। दूल्‍हा भी अपने करीबियों के साथ स्‍टेज पर पहुंचा। मगर दूल्‍हे के खड़े होने के स्‍टाइल ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। दुल्‍हन को दूल्‍हे के खड़ा होने का स्‍टाइल ठीक नहीं लगा। उसे संदेह हुआ कि कहीं दूल्‍हा गंवार तो नहीं। फिर क्‍या था दुल्‍हन दूल्‍हे के शिक्षित होने की जांच की ठानी। उसने स्‍टेज पर ही दूल्हे से दो का पहाड़ा पूूूछ लिया। यह सुनते ही दूल्‍हा हक्‍का-बक्‍का रह गया और इधर-उधर झांकने लगा और उसकी पोल खुल गई। फिर क्या था दुल्हन ने अशिक्षित दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया।

Read More :BREAKING : नंदीग्राम सीट से हारीं ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी ने इतने वोटों से हराया

दुल्हन के निर्णय की सराहना

दुल्हन के फैसला से वहां हड़कंप मच गया और दोनों पक्ष के लोगों ने बात बनाने का प्रयास किया, मगर दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराई और दुल्हन पक्ष को शादी में खर्च किए गए चार लाख रुपया वापस दिलाए। दुल्हन के निर्णय की लोगों ने सराहना की, लेकिन कहा यह पहले पता करना चाहिए था।

दोनों पक्षों में हुई सुलह

थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव का कहना है कि वर और वधू पक्ष के बीच विवाद होने पर शादी नहीं हो सकी है। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Read More :मधुपुर उपचुनाव : #JMM के हफीजुल हसन ने मारी बाजी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...