UP : यूपी के बदायूं की जमीन पर, जहां आम के बागों में अब भी सादगी सांस लेती है, वहीं अलापुर इलाके के चंदी नगला गांव में एक शाम कुछ ऐसा हुआ, जिसने रिश्तों की बुनियाद को झकझोर दिया। जयसिंह के आंगन में कई बरसों से एक ही बातें कौंध रही थी कि “बेटा आकाश की शादी कब होगी?” मां की आंखें हर सोमवार मंदिर में दीप जलाकर आशीर्वाद मांगती थीं, और पिता, किस्मत के सूखे पत्तों को जोड़ते हुये किसी सहेजने लायक मौसम का इंतजार करते रहे। फिर एक दिन मुकेश और मीनू आये। सिविल लाइंस के शेखूपुर गांव से आये ये ‘दूर के रिश्तेदार’ अपने साथ एक ‘समाधान’ लाये, एक गरीब लड़की जो घर बसाना चाहती थी, बशर्ते कि शादी का सारा खर्चा जयसिंह का परिवार उठाये। उन्होंने लड़की की तस्वीर दिखाई, बड़ी-बड़ी आंखें, शर्म से झुका चेहरा और उम्मीद से भरी मुस्कान। परिवार ने सोचा, “चलो, भगवान ने सुन ली।” 19 मई की शाम, लड़की आई। बिना बैंड-बाजे के, पर रस्मों की गवाही में। गांववालों की आंखों ने शादी देखी, चूड़ियां खनकीं, सिंदूर भरा गया, और जयसिंह ने 1.5 लाख रुपये थमा दिये, सोचा, अब बेटा घर बसा लेगा। इसी बीच 20 मई की रात, जब चांद सिरहाने था और नींद आंखों में, नई नवेली दुल्हन 15 हजार रुपये और सारे जेवर लेकर गायब हो गई। सुबह जब चाय चूल्हे पर चढ़ी, तो दुल्हन की चारपाई खाली थी। दिल बैठ गये और उम्मीदें टूट गईं। फोन किया गया मीनू और मुकेश को, पर वहां से उल्टा धमकी आई, “लड़की गायब हुई तो तुम सब जेल जाओगे।” जयसिंह डर गया। बेटे का सिर झुक गया। पर हिम्मत की दीवार टूटी नहीं और थाने में रपट दर्ज करा दी। थानेदार उदयवीर सिंह ने मीडिया से कहा है कि जांच जारी है। कुछ लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं। हर साल 2-3 बार ऐसा होता है, शादी की आड़ में रुपये ऐंठे जाते हैं, दुल्हन एक रात रहती है, फिर भाग जाती है।
रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…
Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...
खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…
Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...
मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…
Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...
सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…
Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...







