spot_img
spot_img
spot_img

शादी के कुछ घंटों बाद दुल्हन बनी मां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्तर प्रदेश के रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव में शादी की खुशियां अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई थीं कि कुछ ही घंटों बाद घर में नवजात की किलकारियां गूंज उठीं। शादी के महज छह घंटे बाद दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया, जिससे परिवार से लेकर पूरा गांव सन्न रह गया। जानकारी के मुताबिक युवक और युवती के बीच पहले से प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पहले युवती अजीमनगर चौकी पहुंची थी और शादी की मांग की थी। इसके बाद दोनों परिवारों और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में आपसी सहमति से विवाह तय किया गया। शनिवार शाम परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई।

रात करीब 12 बजे दुल्हन को अचानक तेज पेट दर्द हुआ। परिजनों ने पहले इसे थकान समझा, लेकिन दर्द बढ़ने पर महिला डॉक्टर को बुलाया गया। रविवार तड़के दुल्हन ने बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सतर्क हो गई। अजीमनगर थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष सहमति से साथ रह रहे थे और किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल मामले पर नजर रखी जा रही है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...