Ranchi : रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। ये दोनों शव सड़क निर्माण के लिए बनाये गये गड्ढे से मिले। शवों के पास से एक बाइक और रिवॉल्वर भी मिला है। दोनों मृतको की पहचान गुमला के डरहा गांव के संदीप साहू और गोपाल साहू के रूप में हुई। यह हादसा है या कुछ और पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान कर घरवालो को सूचना दे दी है। गुमला पुलिस से भी उनका पूरा रिकॉर्ड मंगवाया गया है। घटना की जांच सभी संभावित एंगल से की जा रही है। DSP मुख्यालय अमर कुमार पांडेय ने इसे संदेहास्पद मौत बताते हुए विस्तृत जांच की बात कही है।












