Delhi : देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा इलाके में आज तहलका मच गया। यहां उमराव सिंह ज्वेलर्स में चोरों ने 25 करोड़ की चोरी कर डाली। स्ट्रांग रूम की दीवार काटकर चोर शोरूम के अंदर घुसे। इसके बाद दुकान से सोना, हीरा और जेवरात और कैश चोरी करके फरार हो गए। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। वहीं दुकान में लगे सारे CCTV खराब कर दिये। शोरूम के मालिक महावीर प्रसाद जैन ने कहा कि रविवार को देर शाम वह शोरूम ठीक से बंद करके गए थे। सोमवार को जंगपुरा मार्केट बंद रहती है। वह मंगलवार सुबह शोरूम पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। शोरूम का दरवाजा खुला हुआ था। पूरा शोरूम खाली पड़ा था। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। मामले को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। दिल्ली में यह अब तक की सबसे बड़ी चोरी बताई जा रही है।
#WATCH दिल्ली के भोगल इलाके में एक गहने की दुकान से करीब 20-25 करोड़ रुपए की चोरी का मामला सामने आया। वीडियो घटना स्थल से है। pic.twitter.com/zg2FU9mzoN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2023
इसे भी पढ़ें :इस वेटरन एक्ट्रेस को मिलेगा बड़ा सम्मान…
इसे भी पढ़ें :दवा लेने घर से निकला मुकेश फिर वापस नहीं लौटा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बेबी देवी ने ली शपथ…
इसे भी पढ़ें :51 हजार युवाओं की चमकी किस्मत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग के चौपारण में बड़ा हादसा…
इसे भी पढ़ें :रांची में जबरदस्त मेघ गर्जन, IMD ने यहां जारी किया अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कोहराम, एक साथ फूंक डाली कई गाड़ियां
इसे भी पढ़ें : अगले 3 घंटों में रांची सहित यहां बरसेंगे मेघ, गिर सकता है ठनका…
इसे भी पढ़ें : खुशियों वाले घर में मचा कोहराम…
इसे भी पढ़ें : तूफानी बारिश, 13 जिलों में अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :आ गया छुट्टियों वाला अक्टूबर, इतने दिन बैंक रहेंगे बंद… देखें लिस्ट















