spot_img
spot_img
spot_img

ब्यूटी पार्लर चलाने वाली निकली ”मैडम जहर,” गैंगस्टर की थी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली की रातों में चल रही खामोश साजिश का आखिरकार पर्दाफाश हो गया और इस कहानी में इश्क भी है, अंडरवर्ल्ड का खौफ भी और पुलिस की महीनों की सधी हुई चाल भी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात साल से फरार गैंगस्टर महफूज उर्फ ‘बॉबी कबूतर’ को उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी ने अंडरवर्ल्ड की उस परत को उजागर किया है, जहां अब ‘लेडी डॉन’ का साया भी तेजी से गहराने लगा है।

‘मैडम जहर’ नाम से ही कांपता था गिरोह

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नेहा उर्फ खुशनुमा अंसारी गैंग में ‘मैडम जहर’ के नाम से जानी जाती थी। वह गैंग के लिये ड्रग्स और हथियार सप्लाई की अहम कड़ी भी थी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली यह युवती, पर्दे के पीछे से गैंग का पूरा नेटवर्क संभाल रही थी। महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से उसे ड्रग्स की खेप के साथ दबोचा गया। सात साल से पुलिस की नजरों से बचता रहा बॉबी कबूतर आखिरकार प्यार की जिद में फंस गया। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड ने शॉपिंग की जिद की, तो वह सीलमपुर से बाहर निकलकर गुरुग्राम के मॉल पहुंचा। दिल्ली लौटते वक्त स्पेशल सेल ने घेराबंदी कर कार रोक ली और वहीं खत्म हो गया सात साल का फरारी वाला खेल। जांच में सामने आया है कि बॉबी कबूतर, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा हुआ था। वह हथियार सप्लायर के तौर पर काम करता था और कई हाई-प्रोफाइल अपराधों में उसका नाम सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी। उसने हमलावरों को गायक की मूवमेंट और रूट की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई थी, जिससे 29 मई 2022 को दिनदहाड़े हत्या को अंजाम दिया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग के लिये इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई भी बॉबी ने ही की थी। बताया जा रहा है कि इसके आदेश तिहाड़ जेल से गैंग के सरगनाओं द्वारा दिये गये थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि निर्देश किसने जारी किये। पुलिस को उम्मीद है कि बॉबी कबूतर और उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ में गैंग के कई बड़े राज सामने आयेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में कांग्रेस की सीट ले उड़े परिमल नथवानी…

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के...

झारखंड की दो सीटों पर वोटों की गिनती जारी, एक की जीत पक्की… जानें

Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर में गुरुवार शाम जैसे-जैसे...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...