spot_img
spot_img
spot_img

इस महीने चार रोज बैंक रहेंगे बंद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जनवरी का आख़िरी सप्ताह देशभर के बैंक ग्राहकों के लिये इम्तिहान की घड़ी लेकर आ सकता है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने 27 जनवरी को हड़ताल का ऐलान कर दिया है। मांग वही, जो लंबे वक्त से दिलों में धधक रही है, बैंकों में साप्ताहिक पांच दिन कामकाज। अगर यह हड़ताल होती है, तो सरकारी बैंकों की रफ्तार पर ब्रेक लगना तय है। अभी हालात यह हैं कि बैंक सिर्फ रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। मार्च 2024 के वेतन संशोधन समझौते में UFBU और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच बाकी दो शनिवारों को भी छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार की तरफ से अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

चार दिन ठप रह सकता है बैंकिंग सिस्टम

इस बार मामला सिर्फ एक दिन की हड़ताल का नहीं है। 24 जनवरी चौथा शनिवार, 25 जनवरी रविवार, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 27 जनवरी: प्रस्तावित हड़ताल, यानी अगर हड़ताल हुई, तो 23 जनवरी के बाद बैंक सीधे 28 जनवरी को खुलेंगे। चार दिन तक नकदी, चेक क्लियरेंस और शाखा से जुड़े कामकाज पर असर पड़ सकता है। UFBU ने भले ही कहा हो कि आम जनता पर असर सीमित रहेगा, लेकिन बैंकिंग विशेषज्ञों की सलाह साफ है, नकद निकासी, चेक जमा और क्लियरेंस, जरूरी लेन-देन, इन सबको 27 जनवरी से पहले निपटा लें, ताकि महीने के आख़िरी दिनों में परेशानी न झेलनी पड़े।

Etv Bharat

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...