spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

उबाल पर है झरिया के लोगों का गुस्सा… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad(Sujit Kumar) : बिजली की समस्या को लेकर आज झरिया वासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की लचर व्यवस्था से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बुधवार को बिजली विभाग के रवैया से परेशान झरिया वासियों ने झरिया बाटा मोड़ चौक के पास सड़क जाम कर दिया। गुस्साये लोगों ने धनबाद सांसद- विधायक और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पांच घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विरोध कर रहे लोगों ने कहा अगर इस समस्या का निदान नहीं होता है तो फिर धरना प्रदर्शन एवं बिजली विभाग कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। पूर्व पार्षद अनूप साव ने बताया कि बिजली की अनियमितता से लोग गर्मी से बेचैन है। विभाग की ऐसी व्यवस्था को लेकर गुस्सा और नाराजगी देखी जा रही है। रात में सोने की तैयारी के पूर्व बिजली की आंखमिचौनी से विभाग के प्रति लोगों का काफी गुस्सा दिखा। लोगों का गुस्सा विद्युत विभाग के एसडीओ व जेई के खिलाफ भी था। जो आम जनता का कॉल रीसिव भी नही करते है। इधर बिजली की घोर समस्या को देखते हुए जीवन सहयोग समाजिक संस्था ने बिजली विभाग के महाप्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा। और जल्द ही बिजली सुचारू रूप से बहाल करने की मांग किया।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व नक्सली कमांडर मा’रा गया, कोल्ड ड्रिंक से ‘गलाला’ बना मौ’त की वजह…

Psalamu : पलामू के शांत गांबेलहारा गांव में पूर्व...

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...