spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

प्यार किसी और से शादी किसी और से…फिर प्रेमिका ने किया बवाल…

Date:

spot_img
spot_img

PATNA : बिहार के सुपौल जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के महद्दीपुर में प्रेम-प्रसंग और शादी का एक अजग-गजब मामला सामने आया है। फेसबुक पर पांच सालों तक अफेयर के बाद पहली बार प्रेमिका से मिलकर प्रेमी ने शादी करने से अचानक इनकार कर दिया। फिर क्‍या था, प्रेमिका रणचंडी बन गई। उसने अपने परिजनों के साथ प्रेमी के घर पहुंचकर ऐसा बवाल काटा कि मामला पलट गया। पंचायत बैठी और लड़के की शादी जहां हो रही थी, उस पक्ष को भी बुलाया गया और लड़की की शादी उसी लड़के से हुई, जिससे वह प्रेम करती थी।

प्रेमिका द्वारा प्रेमी के घर हंगामा मचाने के बाद पहले प्रेमी के परिजनों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। इसके बाद वीरपुर निवासी प्रेमिका ने भरी पंचायत में पंचों के बीच खड़ी होकर अपनी आपबीती सुनाई।

Read More : स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह पर CM का बड़ा फैसला, अब मॉल खोलने के साथ कई छूट…

प्रेमिका ने कही अपने प्रेमी से निकाह की बात 

पंचायत के सामने प्रेमिका ने हर हाल में अपने प्रेमी से ही निकाह करने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचों के प्रयास से प्रेमी की शादी जहां फिक्स हुई थी, उस लड़की के परिजनों को भी स्थिती की जानकारी दी गई। इसके बाद सुपौल निवासी लड़की के परिजन भी आनन-फानन में वहां पहुंच गए। इसके बाद पंचों ने तीनों पक्षों प्रेमी-प्रेमिका और लड़की वालों के बीच गंभीरता पूर्वक वार्ता कर मामले को सुलझा लिया। प्रेमी के परिजन बीरपुर निवासी प्रेमिका से निकाह के लिए राजी हो गए। इसके बाद प्रेमी के सुपौल वाली लड़की से शादी करने और बारात निकलने की तैयारी धरी की धरी रह गई।

Read More : रेप मामले में गिरफ्तार एक्‍टर #Pearl V Puri को कोर्ट ने दी बेल

इसे भी पढ़ें :

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

भरत तिवारी ए’नका’उंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

‘फर्जी IAS’ का खुला राज, करोड़ों बटोरे…

Bihar : कभी खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: